रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का 2 मिनट 38 सेकेंड का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस टीजर में भगवान राम की एंट्री को बेहद भव्य और दमदार अंदाज में पेश किया गया है। रणबीर कपूर राम के किरदार में काफी जंच रहे हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस को काफी प्रभावित किया है।
हालांकि, टीजर में सबसे ज्यादा सुर्खियां साउथ सुपरस्टार यश ने बटोरी हैं, जो इसमें रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने यश के दो अलग-अलग लुक्स की झलक दिखाई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
खास बात यह है कि टीजर में अब तक यश का पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है। सिर्फ उनका बैक शॉट दिखाकर सस्पेंस बनाए रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब फैंस को उनके फ्रंट लुक का बेसब्री से इंतजार है और हर कोई इस किरदार की पूरी झलक देखने के लिए उत्साहित है।
हर डिटेल पर मेकर्स का खास ध्यान
‘रामायण’ के 2 मिनट 38 सेकेंड लंबे टीजर में करीब 2 मिनट 12 सेकेंड पर यश की एंट्री दिखाई गई है, जहां वे रावण के लुक में नजर आते हैं। उनके सिर पर सजा भव्य मुकुट और शानदार कॉस्ट्यूम उनके किरदार को और दमदार बनाता है।
मेकर्स ने लुक और डिजाइनिंग पर बारीकी से काम किया है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है। इसके साथ ही टीजर में सोने की लंका की झलक भी दिखाई गई है, जिसने पूरे विजुअल को और भव्य बना दिया है।
मेकर्स ने हर छोटी-बड़ी डिटेल पर बारीकी से काम किया है। टीजर में रावण के रूप में यश को पुष्पक विमान की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है, जो सीन को और भव्य बनाता है।
पुष्पक विमान को बड़े और शानदार स्तर पर डिजाइन किया गया है। इसकी बारीक डिटेलिंग देखकर दर्शक भी हैरान रह गए हैं और फिल्म के विजुअल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

