Israel-US-Iran War: इजरायल का बड़ा दावा—हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम मारा गया

israel us iran war hezbollah chief naeem qasim killed israel claim

israel us iran war hezbollah chief naeem qasim killed israel claimisrael us iran war hezbollah chief naeem qasim killed israel claim

 

Israel US Iran War: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर के बावजूद इजरायल ने लेबनान पर ताजा हमला किया है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि इस कार्रवाई में हिजबुल्लाह के नए प्रमुख नईम कासिम मारे गए हैं।

बताया जा रहा है कि कासिम को हिजबुल्लाह के पूर्व चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद संगठन की कमान सौंपी गई थी। इससे पहले वह डिप्टी चीफ की भूमिका निभा रहे थे।

IDF का दावा
इजरायली सेना (IDF) ने अपने बयान में कहा कि बेरूत में किए गए हमले में हिजबुल्लाह के डिप्टी सेक्रेटरी नईम कासिम को मार गिराया गया। यह कार्रवाई बुधवार रात दक्षिणी लेबनान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई।

करीबी सहयोगी भी मारा गया
IDF ने यह भी दावा किया कि इस ऑपरेशन में हिजबुल्लाह प्रमुख के निजी सचिव अली यूसुफ खरशी की भी मौत हुई। बताया जा रहा है कि खरशी, नईम कासिम का भतीजा था और संगठन में उनका करीबी सहयोगी व सलाहकार माना जाता था। वह उनके दफ्तर के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता था।

इसके अलावा, IDF ने लेबनान में दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट्स पर भी हमला किया, जिनका इस्तेमाल हथियारों और रॉकेट्स की आवाजाही के लिए किया जाता था। सेना के मुताबिक, इन रास्तों से बड़ी मात्रा में हथियारों की सप्लाई होती थी। साथ ही, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के करीब 10 हथियार भंडार, लॉन्च साइट्स और ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

Total Views: 0