बांग्लादेश में ईरान युद्ध का असर, बिजली बचाने के लिए ईद पर कॉलेज शॉर्ट-ऑपरेशन

iran war effect in Bangladesh colleges to close early on eid to save electricity

Sneh Sharma
iran war effect in Bangladesh colleges to close early on eid to save electricityiran war effect in Bangladesh colleges to close early on eid to save electricity

ढाका: बांग्लादेश में सोमवार से सभी विश्वविद्यालय बंद कर दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि इस बार ईद-उल-फितर की छुट्टियां पहले शुरू हो जाएंगी। सरकार ने यह कदम मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच बिजली और ईंधन की बचत के इमरजेंसी उपायों के तहत उठाया है।

फैसला सभी पब्लिक और प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर लागू

बांग्लादेश के अधिकारियों ने बताया कि यह कदम देशभर की सभी पब्लिक और प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर लागू होगा। उनके अनुसार, इससे न केवल बिजली की खपत कम होगी बल्कि ट्रैफिक जाम भी घटेगा, जिससे ईंधन की बर्बादी भी रोकी जा सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने की जगहें, क्लासरूम, लैब और एयर कंडीशनिंग के लिए अत्यधिक बिजली खर्च होती है। इसलिए विश्वविद्यालयों को जल्दी बंद करने से देश के पावर सिस्टम पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

रमजान में पहले ही बंद हैं स्कूल

बांग्लादेश में सरकारी और प्राइवेट स्कूल पहले से ही रमजान के महीने में बंद रहते हैं, जिसका मतलब है कि देश भर के ज्यादातर शैक्षणिक संस्थान इस दौरान बंद रहेंगे। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रुकावटें आई हैं और बांग्लादेश को फ्यूल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।

इंपोर्ट पर निर्भर है बांग्लादेश

बांग्लादेश अपनी 95% ऊर्जा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। पैनिक खरीदारी और स्टॉक जमा करने के बाद सरकार ने शुक्रवार को फ्यूल की बिक्री पर डेली लिमिट लगा दी थी। बड़े पैमाने पर बचत के उपायों के तहत, सरकार ने सभी विदेशी स्कूलों और प्राइवेट कोचिंग सेंटरों से भी इस दौरान बिजली की खपत कम करने के लिए ऑपरेशन रोकने को कहा है।

बांग्लादेश में गैस की भारी कमी

गैस की कमी के कारण बांग्लादेश को अपनी 5 सरकारी फर्टिलाइजर फैक्ट्रियों में से 4 का ऑपरेशन रोकना पड़ा है। बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से बचने के लिए उपलब्ध गैस को पावर प्लांट में भेजा जा रहा है।

सप्लाई की कमी को पूरा करने के लिए देश ने स्पॉट मार्केट से महंगे दामों पर LNG भी खरीदी है। एनर्जी मिनिस्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,
“हम खपत कम करने और पावर, फ्यूल और इंपोर्ट सप्लाई में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment