AI सेक्टर में भारत-कनाडा की साझेदारी मजबूत, Impact Expo में शामिल होगा कनाडा

india Canada partnership strengthens in ai sector Canada to participate in impact expo

Sneh Sharma
india Canada partnership strengthens in ai sector Canada to participate in impact expoindia Canada partnership strengthens in ai sector Canada to participate in impact expo

नई दिल्ली: भारत में कनाडा उच्चायोग ने एक अहम घोषणा की है। राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 को लेकर कनाडा ने खास उत्साह जताया है।

नई दिल्ली स्थित कनाडा उच्चायोग ने कहा है कि वह इस सप्ताह भारत के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से यहां मौजूद है। साथ ही, भविष्य की अर्थव्यवस्था को दिशा देने वाले वैश्विक नेताओं के साथ संवाद और साझेदारी भी उसकी प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में कनाडा के मंत्री और कई प्रमुख कनाडाई एआई कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं, जो भारत के साथ तकनीकी सहयोग के नए अवसर तलाशेंगी।

कनाडा की इंटेलिजेंस कंपनियां लेंगी एक्सपो में भाग

Evan Solomon, जो कनाडा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इनोवेशन मंत्री हैं, इस दौरान भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह 18 से 21 फरवरी तक आयोजित India AI Impact Summit 2026 में भी भाग लेंगे।
नई दिल्ली स्थित High Commission of Canada in India ने कहा है कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में व्यावहारिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है। इससे कनाडाई कंपनियों के लिए नए अवसर खुलेंगे, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था में कनाडा की प्रतिस्पर्धी स्थिति और मजबूत होगी।

भारत-कनाडा के बदलते रिश्तों का प्रतीक बनेगा एआई एक्सपो

नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Expo 2026 को भारत और कनाडा के बदलते संबंधों के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। कनाडा ने माना है कि यह मंच उसकी कंपनियों के लिए नए अवसर खोलने, निवेश आकर्षित करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

कनाडा के मंत्री Evan Solomon अपनी इस यात्रा से पहले Munich Security Conference में हिस्सा ले चुके हैं और अब भारत में आयोजित एआई समिट में भाग ले रहे हैं, जहां कनाडाई तकनीकी निवेश और सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री Justin Trudeau के कार्यकाल के दौरान भारत-कनाडा संबंधों में काफी तनाव देखने को मिला था। ऐसे में यह एक्सपो दोनों देशों के बीच नई दिशा और सहयोग के संकेत के तौर पर भी अहम माना जा रहा है।

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment