यशराज फिल्म्स फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों का अब अंत हो गया है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज को लेकर पहले कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शुरुआत में फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली थी, फिर इसे अप्रैल 2026 के लिए टाल दिया गया और बाद में फिर कुछ और देरी की खबरें आईं। इस बीच सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी हुई कि फिल्म सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है, जिससे फैंस में थोड़ी निराशा भी देखने को मिली। अब इस मामले में एक साफ और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है।
‘अल्फा’ की आधिकारिक रिलीज डेट सामने, 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक
मेकर्स ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ की नई और आधिकारिक थिएटर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अब यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
आलिया भट्ट ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया और दमदार पोस्टर साझा करते हुए लिखा,
“ALPHA 10.07.2026 सिनेमाघरों में मिलते हैं।”
पोस्ट शेयर होते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई। एक फैन ने लिखा, “आखिरकार इसकी रिलीज डेट सामने आ ही गई।”
दूसरे ने कहा, “आलिया का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।”
वहीं एक और फैन ने लिखा, “मैं बॉबी और अनिल कपूर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हूं।”
फिल्म की कास्ट और खास बातें
‘द रेलवे मेन’ फेम निर्देशक शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड जासूसी फिल्म है, जो इसे खास बनाती है।
फिल्म के प्रति उत्साह तब और बढ़ गया था जब ‘वॉर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में बॉबी देओल के किरदार की एक छोटी झलक दिखाई गई थी।
‘अल्फा’ एक नए नजरिए और महिला जासूसों की साहसी कहानी के साथ 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने का दम रखती है।
फिलहाल किसी भी किरदार के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के किरदार सबसे प्रभावशाली होंगे।
कास्ट के पास हैं कई और प्रोजेक्ट्स
अगर सितारों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार ‘जिगरा’ में नजर आई थीं और जल्द ही रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास ‘ब्रह्मास्त्र’ भी पाइपलाइन में है।
हाल ही में अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसकी सफलता का आनंद वह ले रहे हैं।
बॉबी देओल अल्फा के अलावा ‘जन नायकन’ और ‘बंदर’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं शरवरी वाघ के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में फिलहाल कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है।