बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। सनी देओल की सेना को सिनेमाघरों में दूसरा हफ्ता बीत रहा है, वहीं रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ अपने पहले हफ्ते के साथ मैदान में उतरी है। हालांकि रानी मुखर्जी की फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के 300 करोड़ क्लब में एंट्री करते ही हवा का रुख बदल गया है। ऐसा लग रहा है कि सनी देओल की ‘दहाड़’ के सामने अब शिवानी रॉय की चमक फीकी पड़ती जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दबदबा ‘मर्दानी 3’ पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत तो उम्मीद के मुताबिक की थी, लेकिन वर्किंग डे आते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार 81% की बढ़त दर्ज करते हुए रविवार तक 17.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। हालांकि, सोमवार का लिटमस टेस्ट फिल्म के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, जहां कमाई गिरकर महज 1 से 1.24 करोड़ के बीच सिमट गई।
बॉर्डर 2 की कमाई का तूफान
चार दिनों के सफर के बाद घरेलू बाजार में फिल्म का नेट कलेक्शन 18.5 से 19.5 करोड़ के आसपास है, वहीं वैश्विक स्तर पर इसने करीब 28 करोड़ का कारोबार किया है। ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म के साथ मुकाबले और सोमवार की भारी गिरावट यह साफ करती है कि एक मिड-बजट थ्रिलर होने के नाते ‘मर्दानी 3’ के लिए लंबी रेस घोड़ा बनना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है।
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की मल्टीस्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने अपने शुरुआती 10 दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 301 करोड़ का विशाल आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया, जहां शनिवार को 17.75 करोड़ और रविवार को 22.5 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
हालांकि, दूसरे सोमवार (दिन 11) को कमाई में कुछ गिरावट जरूर आई है, जिसके 3 से 9 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 398 करोड़ के करीब जा पहुंचा है, जबकि वर्ल्डवाइड मार्केट में फिल्म 400 करोड़ के क्लब को काफी पीछे छोड़ चुकी है।