पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 12 पुलिस अधिकारियों का तबादला

west bengal election preparations police officers transfer update

west bengal election preparations police officers transfer updatewest bengal election preparations police officers transfer update

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस महकमे में फेरबदल के आदेश दिए हैं। इसके तहत कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस के कुल 12 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इस कार्रवाई में कोलकाता पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके अहम पदों से हटाया गया है, जिससे चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती साफ नजर आ रही है।

सुदीप सरकार का भी हुआ तबादला
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के तहत CID की डीआईजी सोमा दास मित्रा को कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (क्राइम) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, डीआईजी (कार्मिक) सुदीप सरकार को संयुक्त आयुक्त (हेडक्वार्टर) बनाया गया है।

देबास्मिता दास को नई जिम्मेदारी

स्पेशल टास्क फोर्स की डीआईजी देबास्मिता दास को कोलकाता पुलिस में संयुक्त आयुक्त (इंटेलिजेंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व डिवीजनों के उपायुक्तों को भी उनके पदों से हटा दिया है।

नई नियुक्तियां भी की गईं

फेरबदल के तहत वीएसआर अनंतनाग को उपायुक्त (दक्षिण) और प्रदीप कुमार यादव को उपायुक्त (उत्तर) बनाया गया है। वहीं, भंगार डिवीजन के डीसी सैकत घोष का तबादला कर उन्हें दक्षिण-पूर्व डिवीजन का डीसी नियुक्त किया गया है।

Total Views: 0