हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि देहरा क्षेत्र के ढलियारा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में सवार सभी लोग पंजाब के कपूरथला से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार को कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में ढलियारा स्थित शिव मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर हुआ। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में सवार सभी लोग पंजाब के कपूरथला से आए थे और माता चिंतपूर्णी के दर्शन के बाद ज्वालामुखी जा रहे थे।
घायलों की संख्या 13 बताई जा रही है, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

