Stock Market Today: गुरुवार, 9 अप्रैल को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही गिरावट के साथ खुले।
30 शेयरों वाला सेंसेक्स 243.57 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 77,319.33 पर खुला। वहीं निफ्टी 50 भी 88.30 अंक या 0.37% फिसलकर 23,909.05 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत करता नजर आया।
सुबह करीब 9:20 बजे तक बाजार में गिरावट और बढ़ गई। सेंसेक्स लगभग 300 अंक टूटकर 77,261 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी 113 अंक फिसलकर 23,883 पर कारोबार करता दिखा।
टॉप गेनर और लूजर
बीएसई में NTPC, टाटा स्टील, पावरग्रिड, ITC और भारती एयरटेल बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। वहीं सनफार्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
पिछले दिन कैसा रहा था बाजार?
इससे पहले बुधवार, 8 अप्रैल को बाजार में जोरदार तेजी आई थी। सेंसेक्स 2,946.32 अंक (3.95%) चढ़कर 77,562.90 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 भी 873.70 अंक (3.78%) की बढ़त के साथ 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
बीएसई के शेयरों में इंडिगो, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक टॉप गेनर रहे। वहीं टेक महिंद्रा, सनफार्मा और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
निफ्टी के विभिन्न सेक्टरों में भी मजबूती रही। निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को बीएसई के 30 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि सिर्फ 3 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

