BCCI ने शुभमन गिल पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या वजह बनी गुजरात की रोमांचक जीत के बाद।

bcci fines shubman gill after gujarat thrilling win

bcci fines shubman gill after gujarat thrilling win bcci fines shubman gill after gujarat thrilling win

 

गुजरात टाइटंस ने बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को महज 1 रन से हराया। शुभमन गिल और टीम के दो अन्य बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जमाकर टीम को 210 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 और पथुम निसांका ने 41 रन बनाए, वहीं डेविड मिलर अंत तक मुकाबले में टिके रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

मैच के बाद शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके पीछे वजह थी स्लो ओवर रेट। आईपीएल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि “दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ओवर गति धीमी रखने के कारण गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनका पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति नियम से संबंधित है।

अगर गुजरात टाइटंस से ऐसा नियम फिर से टूटता है, तो कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग 11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। हालांकि, अब तीसरी गलती पर कप्तान पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने का नियम हटा दिया गया है।

मैच की बात करें तो राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 10 ओवर में 100 रन का मजबूत स्कोर बनाया और जीत की स्थिति में दिख रही थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम पिछड़ती चली गई। अंत में डेविड मिलर ने धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, लेकिन आखिरी गेंद पर वह गेंद कनेक्ट नहीं कर पाए और गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।

Total Views: 1