वायदा बाजार में सोमवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 9:57 बजे, 5 जून डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत पिछले सत्र के मुकाबले 0.26% यानी 506 रुपये गिरकर 1,49,294 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई।
वहीं, 5 मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी भी दबाव में रही और इसकी कीमत 0.54% की गिरावट के साथ 2,31,250 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गोल्ड वायदा 1,48,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 1,49,680 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 11:10 बजे यह 0.15% की बढ़त के साथ 1,49,904 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और दिन में 1,50,319 रुपये के हाई तक पहुंचा।
चांदी की बात करें तो 5 मई 2026 वाला वायदा लगभग स्थिर रहा। इसकी शुरुआत 2,30,716 रुपये से हुई और कारोबार के दौरान यह 2,33,479 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा।
देश के बड़े शहरों में चांदी के रेट की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब 2,500 रुपये में बिक रही है, यानी 100 ग्राम के लिए लगभग 25,000 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,550 रुपये है।

