Fans Shocked! ‘भाबीजी घर पर हैं’ 11 साल बाद बंद, आसिफ शेख ने दिया बड़ा अपडेट

fans shocked bhabiji ghar par hain ends after 11 years aasif sheikh big update

fans shocked bhabiji ghar par hain ends after 11 years aasif sheikh big updatefans shocked bhabiji ghar par hain ends after 11 years aasif sheikh big update

 

‘भाबी जी घर पर हैं’ टीवी का एक बेहद लोकप्रिय सिटकॉम रहा है, जिसने सालों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कुछ समय पहले शो में बदलाव भी किए गए थे और दूसरे सीजन में शिल्पा शिंदे ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार में दोबारा नजर आई थीं।

लंबे समय से दर्शकों का प्यार पाने के बाद अब यह शो बंद होने जा रहा है। इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए आसिफ शेख ने बताया कि &TV में हुए बड़े बदलावों की वजह से यह फैसला लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दर्शक आगे इस सिटकॉम को कहां देख सकेंगे।

टीवी पर हिट, फिल्म में नहीं चला जादू

फिलहाल इस शो में रोहिताश गौर, आसिफ शेख, शिल्पा शिंदे और विदिशा अहम किरदार निभा रहे हैं, जिनमें से रोहिताश और आसिफ शुरुआत से ही शो का हिस्सा रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस लोकप्रिय सिटकॉम पर ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ नाम से एक फिल्म भी बनी, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब यह फिल्म 3 अप्रैल को ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कहां देखें भाबीजी घर पर हैं?

हाल ही में चल रही चर्चाओं के बीच आसिफ शेख ने इस बात की पुष्टि की है कि यह लोकप्रिय सिटकॉम अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा रहा है। शो में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख ने Variety India से बातचीत में बताया कि भाबीजी घर पर हैं को ZEE5 पर लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शो की पूरी कास्ट और क्रू को इस बदलाव की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। हालांकि, मीडिया में चल रही खबरों के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन करीब एक महीने पहले ही टीम को बता दिया गया था कि शो अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होगा। इसका मतलब है कि दर्शक इसे टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर देख पाएंगे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने से खुश हैं आसिफ

अपने एक पुराने इंटरव्यू में भी आसिफ शेख ने इस बदलाव पर खुशी जताई थी। उनका कहना था कि सबसे अहम बात यह है कि दर्शक शो देख रहे हैं। आज के दौर में लोग काफी व्यस्त रहते हैं और उन्हें समय निकालना मुश्किल होता है। ऐसे में मोबाइल और ओटीटी प्लेटफॉर्म की मदद से वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी अपने पसंदीदा शो का आनंद ले सकते हैं।

Total Views: 0