विराट कोहली भी गिनेंगे माइलस्टोन के सिक्स, गेल-रोहित के क्लब में एंट्री तय

virat kohli to join gale rohit six club reaching milestone

Sneh Sharma
virat kohli to join gale rohit six club reaching milestonevirat kohli to join gale rohit six club reaching milestone

Virat Kohli: IPL 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्रिकेट प्रेमियों को 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच देखने को मिलेगा। सीजन के पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी, जिसमें जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है।

इस मैच में सबकी निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी। पिछले सीजन RCB को चैंपियन बनाने में कोहली की भूमिका अहम रही थी और इस बार वह फिर से अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, विराट के पास इस दौरान एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का भी मौका होगा।

गेल और रोहित के क्लब में विराट कोहली की एंट्री तय

विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं और इस समय तीसरे स्थान पर हैं। इस सीजन कोहली अगर 9 और छक्के लगाते हैं, तो वह IPL के इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल, कोहली ने 267 IPL मैचों में 259 पारियों में कुल 291 छक्के जड़े हैं।

IPL के इतिहास में अब तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज 300 छक्के का आंकड़ा पार कर पाए हैं। इनमें T20 के दिग्गज क्रिस गेल और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं। गेल ने IPL में 350 से ज्यादा छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित 302 छक्कों के साथ इस क्लब में शामिल हैं। कुल मिलाकर, IPL में अब तक केवल 5 बल्लेबाज 250 से ज्यादा छक्के लगाने में सफल हुए हैं, जिनमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:

  1. क्रिस गेल – 357 छक्के
  2. रोहित शर्मा – 302 छक्के
  3. विराट कोहली – 291 छक्के
  4. महेंद्र सिंह धोनी – 264 छक्के
  5. एबी डिविलियर्स – 251 छक्के

गौरतलब है कि विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 39.54 के औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से कुल 8661 रन बनाए हैं, जिनमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, कोहली IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने 771 चौके जड़े हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  • विराट कोहली – 8661 रन
  • रोहित शर्मा – 7046 रन
  • शिखर धवन – 6769 रन
  • डेविड वॉर्नर – 6565 रन
  • सुरेश रैना – 5528 रन
  • एमएस धोनी – 5439 रन
Total Views: 1
Share This Article
Leave a Comment