हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप का ऐलान, भारत और पाकिस्तान पुरुष टीम ग्रुप-डी में आमने-सामने

hockey world cup group announced india pakistan men face off in group d

Sneh Sharma
hockey world cup group announced india pakistan men face off in group dhockey world cup group announced india pakistan men face off in group d

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और इसका फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी नीदरलैंड्स और बेल्जियम संयुक्त रूप से करेंगे।

FIH ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों के ग्रुप्स की घोषणा कर दी है, जिससे अब साफ हो गया है कि कौन सी टीम किस ग्रुप में खेलेगी। भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खास बात यह है कि भारतीय पुरुष टीम को पाकिस्तान के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद बढ़ गई है।

FIH द्वारा हॉकी विश्व कप 2026 के लिए किए गए ड्रॉ में भारत और पाकिस्तान को पुरुष वर्ग के ग्रुप-डी में एक साथ रखा गया है। 17 मार्च को एम्स्टर्डम के वैगेनर स्टेडियम में हुई ड्रॉ सेरेमनी में इस ग्रुप में इंग्लैंड और वेल्स को भी शामिल किया गया। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले नीदरलैंड्स में खेलेगी, जबकि मैचों के पूरे शेड्यूल की घोषणा 18 मार्च को होने की उम्मीद है।

वहीं, मौजूदा चैंपियन जर्मनी को पूल-बी में बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया के साथ रखा गया है। जर्मनी ने 2023 में भुवनेश्वर में खेले गए फाइनल में बेल्जियम को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था।

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में मुकाबलों का रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में रहा है। दोनों टीमें अब तक पांच बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें भारत ने तीन मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को दो जीत मिली हैं। पिछली बार 2010 में नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।

हॉकी विश्व कप 2026 के लिए पुरुष वर्ग के ग्रुप्स का ऐलान कर दिया गया है। पूल-ए में नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और जापान को जगह मिली है। पूल-बी में बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और मलेशिया शामिल हैं। वहीं पूल-सी में ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। पूल-डी में इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और वेल्स को रखा गया है, जिससे इस ग्रुप में मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।

महिला वर्ग में भी ग्रुप्स की घोषणा हो चुकी है। भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल-डी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से होगा।

हॉकी विश्व कप 2026 के महिला वर्ग के ग्रुप्स इस प्रकार हैं:

  • पूल A: नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
  • पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, USA, स्कॉटलैंड
  • पूल C: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
  • पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

भारतीय महिला टीम को पूल-डी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment