बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, नई कॉन्ट्रैक्ट सूची में A+ कैटेगरी में कोई खिलाड़ी नहीं

Bangladesh cricket major change new central contract list no player in a plus category

Sneh Sharma
Bangladesh cricket major change new central contract list no player in a plus categoryBangladesh cricket major change new central contract list no player in a plus category

Bangladesh Central Contract: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 19 फरवरी को खिलाड़ियों के लिए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी कर दी। इस बार कुल 28 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है।

हालांकि टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय इस सूची में जगह नहीं बना सके। दिलचस्प बात यह है कि जारी की गई लिस्ट में ‘A+’ श्रेणी को खाली रखा गया है। बोर्ड ने इस बार खिलाड़ियों को चार ग्रेड—A, B, C और D—में बांटते हुए नई संरचना लागू की है।

तस्कीन अहमद और मुश्फिकुर रहीम को झटका

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और तस्कीन अहमद को इस बार A ग्रेड में रखा है। हालांकि तस्कीन पहले A+ कैटेगरी में थे, लेकिन नई सूची में उन्हें एक ग्रेड नीचे कर दिया गया है।

इसी तरह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम, जो पहले A ग्रेड में शामिल थे, अब B कैटेगरी में चले गए हैं। B ग्रेड में उनके साथ मोमिनुल हक, ताइजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को भी जगह मिली है।

वहीं C ग्रेड में सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद और सैयद खालिद अहमद को शामिल किया गया है।

D कैटेगरी में सात खिलाड़ियों को रखा गया है, जिनमें सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन सोहन का नाम शामिल है।

किस ग्रेड में कितनी मिलेगी सैलरी?

नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट संरचना के तहत हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग मासिक वेतन तय किया गया है।

A कैटेगरी के खिलाड़ियों को हर महीने 8 लाख बांग्लादेशी टका मिलेंगे, जो भारतीय मुद्रा में करीब 6 लाख रुपये के बराबर है।

B कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों की मासिक सैलरी 6 लाख बांग्लादेशी टका तय की गई है, यानी लगभग 4.5 लाख रुपये।

C ग्रेड के खिलाड़ियों को 4 लाख टका प्रति माह मिलेंगे, जो करीब 2.9 लाख रुपये के बराबर है।

D कैटेगरी में रखे गए खिलाड़ियों को हर महीने 2 लाख बांग्लादेशी टका दिए जाएंगे, जो लगभग 1.5 लाख रुपये होते हैं।

इस तरह बोर्ड ने प्रदर्शन और भूमिका के आधार पर खिलाड़ियों की सैलरी संरचना तय की है।

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment