चुनावी रण से पहले कांग्रेस को नुकसान, भूपेन बोरा के BJP में जाने की चर्चा

congress faces setback ahead of elections amid talks of Bhupen bora joining bjp

Sneh Sharma

Bhupen Kumar Bora: असम में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और दल-बदल की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Bhupen Kumar Bora जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

सीएम हिमंता ने यह भी टिप्पणी की कि असम कांग्रेस में भूपेन बोरा को आखिरी प्रमुख हिंदू चेहरा माना जाता है। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। आखिर भूपेन बोरा कौन हैं और उनके संभावित दल-बदल के मायने क्या हो सकते हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।

BJP में शामिल होंगे बोरा?

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए संकेत दिए कि कांग्रेस नेता Bhupen Kumar Bora जल्द ही बीजेपी का रुख कर सकते हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भूपेन बोरा असम कांग्रेस में जमीनी स्तर से उभरने वाले अंतिम प्रमुख हिंदू नेता रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बोरा के निमंत्रण पर वह शाम को उनसे मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी इच्छा जताई कि बोरा बीजेपी परिवार में शामिल होकर राष्ट्र और असम की सेवा के संकल्प को और मजबूती दें।

Bhupen Bora असम की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा रहे हैं। उन्होंने 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने बताया कि भूपेन बोरा जल्द ही औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। भूपेन बोरा वर्ष 2021 से 2025 तक असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा, वह बिहपुरिया विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

AICC के सदस्य भी रहे

Bhupen Bora अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने AICC में सचिव के पद पर कार्य किया और असम सरकार में संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई। पार्टी में उपेक्षा महसूस करने और संगठन के कामकाज से असंतुष्ट होने के कारण उन्होंने कांग्रेस से अपना कई वर्षों पुराना संबंध खत्म करने का फैसला किया।

Best MLA Award से हुए सम्मानित

Bhupen Bora वर्ष 2006 से 2016 तक विधायक रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विधानसभा में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें Best MLA Award से भी सम्मानित किया गया। अपने क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क और सक्रियता के चलते स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता मानी जाती है।

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment