भतीजी की शादी के लिए राजपाल यादव को मिली अंतरिम राहत, 1.5 करोड़ किए जमा

Rajpal Yadav gets interim bail for niece wedding deposits 1 5 crore

Sneh Sharma
Rajpal Yadav gets interim bail for niece wedding deposits 1 5 crore

अभिनेता राजपाल यादव वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे। उनकी जमानत याचिका पर 16 फरवरी को सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने की अनुमति दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत प्रदान की गई है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दोपहर 3 बजे तक जमा कराया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया था कि तय समय सीमा के भीतर डीडी जमा होने पर ही रिहाई संभव होगी, अन्यथा मामले पर अगली सुबह फिर से सुनवाई की जाएगी। बाद में राजपाल यादव के वकील ने अदालत को सूचित किया कि 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर जाने की अंतरिम अनुमति मिल गई। हालांकि कोर्ट ने शर्त के तौर पर उनका पासपोर्ट जमा कराने का निर्देश भी दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 18 मार्च को होगी।

12 फरवरी को खारिज हुई थी जमानत

इससे पहले 12 फरवरी को हुई सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को राहत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून से ऊपर कोई नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि पहले दिए गए आदेश के बावजूद उन्होंने समय पर सरेंडर नहीं किया और दोबारा निर्देश मिलने के बाद ही आत्मसमर्पण किया। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने उनके बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग रखी थी।

5 फरवरी को किया था सरेंडर

‘भूल भुलैया’ में अपने किरदार के लिए चर्चित अभिनेता Rajpal Yadav ने 5 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। सरेंडर से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में भावुक अंदाज में कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इस स्थिति से निकलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा, इसलिए उन्हें खुद ही इस समस्या का सामना करना होगा। उनका यह बयान सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग मदद के लिए आगे आए। उनके मैनेजर गोल्डी जैन के अनुसार Salman Khan, Sonu Sood, Ajay Devgn, Varun Dhawan और फिल्ममेकर David Dhawan जैसे सितारों ने आर्थिक सहायता प्रदान की।

राजपाल की पत्नी ने जताया आभार

न्यूज़ एजेंसी Press Trust of India को दिए इंटरव्यू में Radha Yadav ने फिल्म इंडस्ट्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में सभी लोग उनके साथ खड़े रहे और जिन्होंने भी मदद की, वह उनके लिए दिल से शुक्रगुजार हैं। बताया जा रहा है कि मूल राशि के साथ समय पर भुगतान न होने के कारण ब्याज, पेनल्टी और लेट फीस जुड़ने से कुल बकाया करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इस बीच गायक Mika Singh ने बुधवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर जानकारी दी कि उन्होंने अभिनेता की मदद के लिए 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशकों और निर्माताओं से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment