राजस्थान के अलवर जिले में स्थित टपूकड़ा की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आकर कई मजदूर जिंदा जल गए। राहत और बचाव अभियान के दौरान अब तक 7 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य के लापता होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गत्ता फैक्ट्री में सुबह करीब नौ बजे आग भड़क उठी। सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम से रीको फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फैक्ट्री में लोगों के फंसे होने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान अंदर से कई झुलसे हुए शव बरामद हुए।
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। प्लॉट संख्या जी-1-118 बी स्थित एक निजी औद्योगिक इकाई में लगी आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में करीब आधा दर्जन श्रमिकों की जान चली गई।
राहत दल जब अंदर पहुंचा तो हालात बेहद भयावह थे—कई शव बुरी तरह जल चुके थे और कंकाल जैसी स्थिति में मिले। आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिल सका।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन श्रमिकों की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई शव बुरी तरह जलकर कंकाल जैसी अवस्था में मिले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल कर्मी, बचाव दल और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच के संकेत दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान और अन्य विवरण जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा के अनुसार, नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने कारखाने में आग लगी देखी, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया, “कारखाने के भीतर नौ लोग फंसे हुए थे। अब तक सात शव बाहर निकाले जा चुके हैं।
राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण अग्निकांड ने दिल दहला देने वाली तस्वीर पेश की। एक औद्योगिक इकाई में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आग इतनी तेजी से फैली कि कई श्रमिक अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए।
राहत एवं बचाव दल जब घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के बाद अंदर दाखिल हुआ, तो वहां का मंजर बेहद भयावह था। कई मजदूरों के जले हुए शव मौके से बरामद किए गए। कुछ शव इतने बुरी तरह झुलस चुके थे कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।
प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।