रणवीर सिंह के घर बढ़ाई गई सुरक्षा, बंदूकधारियों को देख सोसाइटी में हड़कंप

ranveer singh house security increased armed guards create panic in society

Sneh Sharma
ranveer singh house security increased armed guards create panic in societyranveer singh house security increased armed guards create panic in society

रोहित शेट्टी के बाद अब अभिनेता रणवीर सिंह को भी धमकी मिलने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हॉट्सऐप वॉइस नोट के जरिए उनसे करोड़ों रुपये की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

एहतियातन रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके अपार्टमेंट के बाहर सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि, इस अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था से सोसाइटी के कुछ सदस्य असहज महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई के प्रभादेवी स्थित BEAU MONDE अपार्टमेंट में रहते हैं। धमकी मिलने के बाद बिल्डिंग परिसर में आर्म्ड सिक्योरिटी तैनात की गई है। इसे लेकर सोसाइटी की कमेटी ने स्थानीय पुलिस को ज्ञापन सौंपकर स्थिति पर स्पष्टता मांगी है।

आर्म्ड सिक्योरिटी को लेकर सोसाइटी में नाराजगी

बिल्डिंग में सशस्त्र सुरक्षा तैनात किए जाने को लेकर सोसाइटी के सदस्यों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय पुलिस स्टेशन को सौंपे गए पत्र में सोसाइटी की ओर से कहा गया है कि परिसर के जिम और कॉमन एरिया में हथियारबंद छह गार्ड और पुलिसकर्मी तैनात हैं। पत्र में यह भी सवाल उठाया गया है कि क्या इस तैनाती की पूर्व जानकारी पुलिस को थी।

सोसाइटी कमेटी ने तीन अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस से स्पष्टीकरण मांगा है। उनका कहना है कि इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था लागू करने से पहले सोसाइटी से अनुमति नहीं ली गई, जिससे निवासियों के बीच चिंता और असहजता का माहौल बन गया है।

सोसाइटी से नहीं ली गई अनुमति

बिल्डिंग परिसर में हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को लेकर सोसाइटी कमेटी ने स्थानीय पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। इसमें तीन अहम सवाल उठाए गए हैं।

पहला, क्या तैनात निजी सुरक्षा गार्ड आवासीय परिसर के भीतर लाइसेंसी हथियार लेकर चल रहे हैं?
दूसरा, क्या दादर पुलिस स्टेशन ने इसके लिए कोई औपचारिक अनुमति दी है?
तीसरा, संबंधित फ्लैट पर तैनात पुलिस कर्मियों का पूरा विवरण क्या है, जिसमें उनकी तैनाती किस विभाग से की गई है और ड्यूटी की प्रकृति क्या है। सोसाइटी का कहना है कि इस व्यवस्था को लागू करने से पहले उनकी अनुमति नहीं ली गई।

रणवीर को मिला धमकी भरा वॉइस मैसेज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में रणवीर सिंह के सहायक को व्हॉट्सऐप पर एक वॉइस नोट भेजा गया था। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करने के बजाय ऑडियो संदेश भेजा, संभवतः इसलिए क्योंकि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स ब्लॉक की गई हों।

सूत्रों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 8 से 10 अन्य लोगों को भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश भेजे गए हो सकते हैं। हालांकि, अधिकतर मामलों में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। गौरतलब है कि हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसमें मुंबई पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment