राजपाल यादव के संकट में सोनू सूद बने मसीहा, तिहाड़ जेल से बाहर निकालने और 9 करोड़ का कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी ली

sonu sood steps in to help Rajpal Yadav out of tihar jail and clear rs 9 crore debt

Sneh Sharma
sonu sood steps in to help Rajpal Yadav out of tihar jail and clear rs 9 crore debt

9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल जाने की नौबत आने से ठीक पहले अभिनेता राजपाल यादव के भावुक बयान ने फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया। इसके बाद बॉलीवुड में एकजुटता की मिसाल देखने को मिली। अभिनेता सोनू सूद ने आगे बढ़कर न सिर्फ राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया, बल्कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म का ऑफर देने के साथ साइनिंग अमाउंट देने की भी घोषणा की।

सोनू सूद ने स्पष्ट किया कि यह कोई दान या चैरिटी नहीं है, बल्कि एक कलाकार के प्रति प्रोफेशनल सम्मान और सहयोग का हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर राजपाल यादव की मदद करें, ताकि वह इस मुश्किल दौर से बाहर निकल सकें।

सोनू सूद का ट्वीट

मंगलवार को राजपाल यादव का भावुक बयान सामने आने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने खुलकर उनका समर्थन किया। राजपाल ने अपने बयान में आर्थिक तंगी और अकेलेपन का जिक्र किया था। इसके बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी।

सोनू सूद ने न सिर्फ राजपाल यादव को अपनी फिल्म में काम देने का भरोसा दिलाया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी अपील की कि इस कठिन दौर में वे एक्टर के साथ खड़े हों। अपने पोस्ट में सोनू सूद ने लिखा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्होंने सालों तक इंडस्ट्री को यादगार परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने कहा कि कई बार मुश्किलें टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि हालात और गलत समय के कारण आती हैं।

सोनू ने यह भी साफ किया कि राजपाल उनकी फिल्म का हिस्सा होंगे और एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा, जिसे आगे के काम में एडजस्ट किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह किसी तरह की चैरिटी नहीं, बल्कि एक कलाकार के प्रति सम्मान और साथ खड़े होने की भावना है।

राजपाल ने जाहिर की थी तंगहाली

सोनू सूद ने अपने संदेश में आगे कहा कि जब कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री की जिम्मेदारी बनती है कि उसे यह एहसास दिलाया जाए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह साबित होता है कि फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ कामकाजी रिश्ता नहीं, बल्कि एक परिवार भी है। सोनू सूद का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया, जब राजपाल यादव का भावुक वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से कुछ समय पहले राजपाल यादव ने अधिकारियों के सामने अपनी आर्थिक परेशानियों को लेकर खुलकर बात की थी। जब उनसे उनकी कानूनी दिक्कतों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने दर्द भरे शब्दों में कहा था, “सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा।” उनके इस बयान ने न सिर्फ फैंस को भावुक कर दिया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के भीतर भी चिंता और समर्थन की लहर पैदा कर दी।

6 महीने की जेल की सजा

शिकायतकर्ता को दिए गए सात चेक बाउंस होने के मामले में अभिनेता को छह महीने की साधारण जेल की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले को 2019 की शुरुआत में सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा। इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की गई, लेकिन समय बीतने के साथ उनकी कानूनी मुश्किलें और बढ़ती चली गईं।

जून 2024 में अदालत ने सजा को अस्थायी रूप से निलंबित करते हुए बकाया राशि चुकाने के लिए “ईमानदार और ठोस प्रयास” करने का निर्देश दिया। तब तक बकाया रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी थी। हालांकि, बार-बार तय समयसीमा चूकने और किए गए वादों के पूरे न होने के कारण कोर्ट का रुख धीरे-धीरे सख्त होता चला गया।

Total Views: 1
Share This Article
Leave a Comment