दुनियाभर में गूंजा सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का डंका, 17 दिनों में बनी नंबर-1 वॉर फिल्म

border 2 worldwide box office sunny deol number one war film 17-days

Sneh Sharma
border 2 worldwide box office sunny deol number one war film 17-days

Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 17:
सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है। रिलीज के 17वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है और इस दौरान इसने दुनियाभर में एक नया रिकॉर्ड आंकड़ा छू लिया है। मेकर्स ने खुद इसकी पुष्टि की है। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े साझा किए, जिसके मुताबिक बॉर्डर 2 ने 17 दिनों में कुल 458.16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

17 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 ने पहले सप्ताह में 224.25 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई दर्ज की थी। दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 70.15 करोड़ रुपये रही। इसके बाद रोज़ाना कलेक्शन में फिर उछाल देखने को मिला—15वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़, 16वें दिन 5.25 करोड़ और 17वें दिन 6.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इन आंकड़ों के आधार पर भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 309.4 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। वहीं प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के अनुसार, 17 दिनों में बॉर्डर 2 की घरेलू कमाई करीब 335 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म बनी ‘बॉर्डर 2’
बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी बॉर्डर 2 ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली वॉर फिल्म बन गई है। इस उपलब्धि के साथ सनी देओल की फिल्म ने बॉर्डर, वॉर और वॉर 2 जैसी बड़ी हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बॉर्डर 2 की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे दमदार एक्शन और भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है।

Total Views: 0
Share This Article
Leave a Comment